Sunday, October 25th, 2026

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया 3165 किलोमीटर 11 केव्ही लाइन का विस्तार किया

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में मार्च 2024 तक 3165 किलोमीटर 11 केव्ही लाइन का विस्तार किया गया है। यह क्रम लगातार जारी है।

इसी तरह 33 केव्ही लाइन का 1122 किलोमीटर, एलटी लाइन का 1113 किलोमीटर और अति उच्चदाब लाइन का 818 सर्किट किलोमीटर विस्तार किया गया है। अति उच्चदाब उप केन्द्र 14, 33/11 केव्ही उप केन्द्र 59 बनाये गये हैं। पावर ट्रांसफार्मर 133 और वितरण ट्रांसफार्मर 9978 स्थापित किये गये हैं।

3 लाख 90 हजार बिजली उपभोक्ता बढ़े

मंत्री तोमर ने बताया है कि इन विद्युत अधोसंरचना के कार्यों के पूर्ण होने पर 3 लाख 90 हजार विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

 

 

#Pradyuman Singh Tomar

Source : Agency

पाठको की राय