Thursday, October 22nd, 2026

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हजीरा क्षेत्र में स्कूटी ड्राइव कर किया जनसम्पर्क

भोपाल

 ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज सुबह-सुबह ग्वालियर में स्कूटी ड्राइव कर हजीरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 रामनगर, लूटपुरा में आम जन से मुलाकात करने पहुँच गए। उन्होंने घर-घर जाकर आमजन से चर्चा की और समस्या जानी। जब ऊर्जा मंत्री तोमर आम जन से मिल रहे थे तभी उनकी नजर में आया कि रामनगर में पानी एक दिन से नहीं आया तो उन्होंने तुरन्त पानी का टेंकर मंगाया और नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी की असुविधा जनता को नहीं होनी चाहिये।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने क्षेत्रीय कार्यालय जन मित्र केंद्र वार्ड  लूटपुरा का निरीक्षण भी किया। उन्होंने  कहा कि जन मित्र केंद्र पर आने बाले हर असहाय, वंचित को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। अगर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही करता है या जनता से पैसे माँगता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ऊर्जा मंत्री तोमर सुबह से क्षेत्र में जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहे थे, तभी दोपहर के समय रामनगर में स्थानीय बुजुर्ग माँ रामवेटी परमार के  घर पहुँचे यहाँ उन्होंने भोजन भी किया।

 

#स्कूटी ड्राइव कर किया जनसम्पर्क

Source : Agency

पाठको की राय