Monday, October 19th, 2026

ऊर्जा मंत्री ने ग्वालियर की गलियों में चलाया स्वच्छता अभियान

ग्वालियर
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर के वार्ड क्रमांक-7 की विभिन्न गलियों में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने स्वयं चेम्बर की सफाई की। मंत्री श्री तोमर ने घर-घर जाकर कचरा नगर निगम की कचरा गाड़ी में डालने की अपील की। उन्होंने स्वयं घरों से कचरा उठाया और गाड़ी में डाला। क्षेत्र में गंदगी मिलने पर नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि कहीं पर भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिये।

 

#Energy Minister

Source : Agency

पाठको की राय