Friday, October 23rd, 2026

ऊर्जा मंत्री ने गोविंदपुरा भोपाल में बिजली कॉल सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण

भोपाल

 ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज भोपाल पहुँचने पर सीधे बिजली कॉलोनी स्थित काफी हाउस  गए। काफी हाउस में बैठे थे तभी बिजली सुधारने वाली गाड़ी वहाँ से निकली। उन्होंने गाड़ी  रुकवायी और उसी गाड़ी में  बैठकर गोविंदपुरा भोपाल स्थित कॉल सेंटर पहुँचे। कॉल सेंटर में उन्होंने एक सीट में बैठकर शिकायतें चेक की। उन्होंने विदिशा के शिकायतकर्ता अरोरा से बात की।  तोमर ने अरोरा को विश्वास दिलाया कि आपकी शिकायत का निराकरण जल्द होगा।

  तोमर ने अन्य शिकायत कर्ताओं से भी बात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कॉल सेंटर में आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

 

#बिजली कॉल सेंटर

Source : Agency

पाठको की राय