Tuesday, October 20th, 2026

ऊर्जा मंत्री ने ग्वालियर में मोची से चर्चा कर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया

भोपाल

प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार की सुबह ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर जनसंपर्क किया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने काँचमिल, न्यू कालोनी, पाताली हनुमान और पड़ाव के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर जनता से बातचीत की और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने जनसम्पर्क के मध्य पाताली हनुमान मार्केट पर फुटपाथ पर बैठे आरामिल निवासी मोची रवि जाटव से बातचीत की। उन्होंने राशन और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में पूँछा और हर-सम्भव मदद करने का भरोसा दिया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने स्टेट बैंक चौराहे पर स्थित मार्केट के दुकानदारों के मध्य पहुँचकर वन-टू-वन चर्चा की और उसके बाद क्षेत्रीय लोगों के साथ स्कूटी पर बैठकर अपने शासकीय आवास पहुँचे।

 

#सम्भव मदद का भरोसा दिलाया

Source : Agency

पाठको की राय