Friday, October 23rd, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर बक्सवाहा में हटाया गया अतिक्रमण,7 बड़े अतिक्रमण 12 अस्थाई अतिक्रमण को हटाया

छतरपुर
कलेक्टर शीलेंद्र सिंह द्वारा छतरपुर जिले में माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है,आज बक्सवाहा में बस स्टैंड स्थित 7 बड़े अतिक्रमण एवं 12 अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया,प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए अतिक्रमणकर्ताओं से 30,000 स्क्वायर फिट का कब्जा मुक्त कराया,बस स्टैंड के पास शासकीय जमीन का अतिक्रमणकारियों द्वारा व्यवसाय उपयोग किया जा रहा था,इस कार्रवाई में 3 आपराधिक रिकॉर्ड पंजीबद्ध अपराधियों के मकान एवं व्यवसाय स्थल ध्वस्त किए गए हैं,इस दौरान बिजावर एसडीएम राहुल सिलाड़िया,बड़ामलहरा एसडीओपी राजाराम साहू,तहसीलदार त्रिलोक सिंह,सीएमओ प्रभु दयाल पाठक,टीआई धन सिंह नलवाया सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

 

#Collector#removed

Source : Agency

पाठको की राय