Wednesday, October 21st, 2026

82 एकड़ शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण

नरसिहंपुर
कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा करेली तहसील के अंतर्गत ग्राम रातीकराकर, रामपिपरिया एवं देवाकछार में लगभग 82 एकड़ शासकीय चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में तहसीलदार श्री निर्मल पटले,पुलिस विभाग अधिकारी मौजूद थे।

संयुक्त टीम द्वारा करेली तहसील के ग्राम रातीकरार में 60 एकड़, ग्राम रामपिपरिया में 12.5 एकड़ एवं ग्राम देवाकछार में 9.5 एकड़ चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटाकर पंचायत को सुपुर्द की गई। इस तरह कुल 82 एकड़ शासकीय चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

इसके अलावा दो बोरवेल शासकीय भूमि में करने एवं बिजली चोरी कर कनेक्शन चलाने पर जेई नरसिंहपुर द्वारा अवैध बिजली चोरी के प्रकरण बनाये गये।

 

Source : Agency

पाठको की राय