Sunday, October 25th, 2026

पुलिस से DSP सुरेंद्र सिंह को कुचलने वालों की मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

नूंह
हरियाणा के मेवात में डीएसपी सुरेंद्र सिंह को डंपर से कुचलने वालों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  गौरतलब है कि मंगलवार को हरियाणा के मेवात में एक दुखद घटना घटी। गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी सुरेंद्र सिंह अवैध खनन रोकने के लिए एक इलाके पर अकेले ही पहुंच गए थे। इस दौरान आरोपियों ने डीएसपी के ऊपर डंपर चलाकर उन्हें मार डाला। पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, एक आरोपी को पुलिस घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। घटना के बाद आरोपी जब मौके से फरार हो गए तो त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज की। इस दौरान सीआईए सुरेंद्र सिद्धू और उनकी टीम के साथ आरोपियों की भिड़ंत हो गई। जमकर चली मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।

 

#Encounter

Source : Agency

पाठको की राय