Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी, सर्च अभियान पर निकले थे जवान

सुकमा.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुकमा के चिंतलनार क्षेत्र के करकनगुड़ा के जंगल-पहाड़ी में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान  के लिए रवाना किया गया था. इसी दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों ओर से रुक रुक कर गोलीबारी जारी है.

दरअसल, करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों की बटालियन सप्लाई टीम और जगरगुंडा एरिया कमेटी की 30-40 नक्सलियों की उपस्थित की सूचना मिली थी. जिसके बाद जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर और 206 वाहिनी कोबरा की टीम को  नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया. इस मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित हैं. फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग जारी है. जानकारी के मुताबिक, डीआरजी, सीआरपीएफ़ और कोबरा के जवान मौके पर मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा -
छत्तीसगढ़ में साल 2026 तक माओवादियों को खत्म करने के लिए नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. नक्सल विरोधी अभियान में कई नक्सली मारे गए हैं. वहीं इस साल बड़ी संख्या में नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया है, जबकि सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है.

 

#Chhattisgarh-Sukma#Encounter#security forces and Naxalites

Source : Agency

पाठको की राय