Wednesday, October 21st, 2026

भोपाल में युवक को लात-घूंसे और बेल्ट से पीटा,वीडियो वॉयरल

भोपाल

भोपाल के टीटी नगर में दो बदमाशों द्वारा युवक की लात-घूसों और बेल्ट से पीटते हुए का वीडियो सामने आया है। बचने के लिए युवक माफी भी मांगता है, लेकिन बदमाश दहशत बनाने के लिए कहता है कि तू जानता है? मुझे सोनू सपाटा कहते हैं। गाली-गलौज करते हुए आरोपी उससे सिर झुकाकर पैर भी पड़वाते हैं। हालांकि मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।

घटना दो दिन पुरानी बताई जाती है। इस घटनाक्रम का वीडियो अब सामने आया है। हालांकि पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की है। इधर, पुलिस का कहना है कि वीडियो की जानकारी मिली है। सोनू सपाटा का पता लगा रहे हैं। इसके बाद ही मामले में कुछ जानकारी मिल पाएगी।

सोनू के खिलाफ बोलने पर भड़का

वीडियो में दिख रहा है कि मारपीट करते हुए आरोपी कह रहे हैं कि तूने मेरे बारे में कैसे बोला। युवक ने रोते हुए कहा कि उसने किसी से कुछ नहीं कहा। सोनू बेल्ट उतारकर उसे जोर-जोर से पीटते हुए कहा है कि याद कर। तूने मेरे बारे में किसी से क्या कहा। इसके बाद वह उससे पैर भी पड़वाता है। इसके बाद उसे मारते हुए वहां से भगा दिया जाता है। पुलिस का कहना है कि सोनू के साथ कौन-कौन था, यह पता नहीं चल पाया है।

मारपीट के केस दर्ज हैं सोनू पर

टीटी नगर पुलिस के अनुसार सोनू सपाटा निगरानी बदमाश या गुंडा लिस्ट में नहीं है। उस पर कुछ केस जरूर दर्ज हैं। ये मामले मारपीट के हैं। पुलिस उसका रिकॉर्ड निकलवा रही है। इसके साथ ही वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। हालांकि रिपोर्ट नहीं होने के कारण पुलिस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बोल रही है।

 

#बेल्ट से पीटा

Source : Agency

पाठको की राय