Saturday, October 24th, 2026

रोजगार संसद 22 को रायपुर में, 16 अगस्त को जंतर-मंतर में राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन की होगी शुरूआत

रायपुर
संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति के बैनर तले राजधानी रायपुर में 200 से अधिक संगठनों के साथ मिलकर देश की बात फाउंडेशन के सहयोग के रोजगार संसद का आयोजन रविंद्र मंच कालीबाड़ी में होने जा रहा हैं। 16 अगस्त से दिल्ली के जंतर-मंतर में 5000 से अधिक संगठन मिलकर राष्ट्रीय रोजगार नीति पर कानून बनाने के लिए आंदोलन की शुरूआत करेंगे।

देश की बात फाउंडेशन के सेंट्रल सर्किल कोर्डिनेटर भानु भारतीय ने पत्रकारवार्ता में बताया कि आईआईटी, आईआईएम, डीयू, जेएनयू, छात्र, युवा, ट्रेड यूूनियन, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, महिला, शिक्षक, एनजीओ, पत्रकार संगठनों ने मिलकर एक राष्ट्रीय रोजगार नीति का ड्राफ्ट तैयार किया इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा हैं लेकिन अभी तक पीएमओ की ओर से कोई जवाब नहीं आया हैं। जो ड्राफ्ट तैयार किया गया है उसमें युवाओं के सभी सरकारी एग्जाम तय सीमा में हो, युवा के पास डिग्री है या नहीं उसके लिए स्वरोजगार और प्राइवेट नौकरी का खाका होना चाहिए, किसानों के लिए सभी फसलों पर एमएसपी के कानून की गारंटी, मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी का कानून, महिलाओं को आर्थिक भागीदारी से जोड?ा, कर्मचारियों के लिए समान काम के लिए समान वेतन लागू हो, ठेका प्रथा खत्म होना चाहिए प्रमुख हैं। इन्हीं सब मांगों को पूरा करने के लिए देश की अलग-अलग राज्यों की राजधानियों में रोजगार संसद का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में 22 मई को राजधानी रायपुर में रोजगार संसद का आयोजन किया गया है जिसकों 16 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर में होने वाले राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय