Sunday, October 25th, 2026

स्थानीय युवाओं को रोजगार की पहल

भोपाल

इन्फोसिस इंदौर ने अपनी कैंपस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए मध्यप्रदेश में विशेषतः इंदौर के तकनीकी युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया आरम्भ की है। उल्लेखनीय है कि गत माह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने टी सी एस में बैठक के दौरान निर्देश दिए थे कि व्यापक प्रचार प्रसार कर भर्तियाँ की जाए।

यह भर्ती प्रक्रिया 22 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त मध्य रात्रि तक अपने आवेदन ई-मेल [email protected] पर प्रेषित कर सकते हैं। ऐसे युवा जिनकी शैक्षणिक योग्यता बीई, बी.टेक किसी भी संकाय में एमई, एमटेक, एमसीए, एमएससी कम्प्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, सांख्यकी, आईटी इनफार्मेशन है, वे आवेदन कर सकते है।

अभ्यर्थी 2020 या 2021 बैच से पासआउट होना चाहिए। सभी तकनीकी और प्रबंधन संस्थानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपने विद्यार्थियों को इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। अधिक जानकारी के लिए आवेदक द्वारकेश सराफ नोडल अधिकारी आईटी विभाग इंदौर से सम्पर्क कर सकते हैं।

 

#रोजगार की पहल

Source : Agency

पाठको की राय