Sunday, October 25th, 2026

आज से 29 जुलाई तक कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी-अधिकारी

रायपुर
छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय कार्यालयों में 25 से 31 जुलाई तक कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा इसकी मुख्य वजह यह है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर 25 से 29 जुलाई तक कलमबंद हड़ताल पर जा रहे है। 30 जुलाई शनिवार और 31 जुलाई रविवार अवकाश होने के कारण पूरे सप्ताह शासकीय कार्यालयों में कामकाज ठप रहेगा।

फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा व प्रमुख प्रवक्ता विजय झा ने बताया कि शासन कर्मचारियों के अधिकारों का हनन कर रही है,  राज्य सरकार द्वारा 34 प्रतिशत डीए और सातवें वेतन में एचआरए नहीं देने से कर्मचारी व अधिकारियों में नाराजगी बनी हुई है। इसके चलते वे हड़ताल पर जा रहे है। इस हड़ताल में कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक प्रदेश भर के कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने जिलों में गुरुवार तक कमलबद्ध हड़ताल पर रहेंगे और 29 जुलाई को राजधानी रायपुर में एक महारैली निकाली जाएगी। इसके बाद भी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो सभी अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय