Wednesday, October 21st, 2026

लोधी समाज के सामाजिक समागम में नारी उत्थान और सामाजिक विकास पर दिया गया जोर

रायपुर
लोधी क्षत्रिय समाज, चंगोराभाठा (इकाई) के बैनर पर एक बड़ा सामाजिक मिलन समारोह स्थानीय लोधेश्वर धाम में हुआ जिसमें छग  ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी बिरादरी के लोग पहुंचे हुए थे। समाज के विकास में मातृशक्ति की भूमिका अहम हैं इसलिए नारियों की सुरक्षा व सम्मान के साथ समूचे समाज को किस तरह से विकसीत करें,हर सदस्य की महती जिम्मेदारी बनती है उसके लिए इस प्रकार का कार्यक्रम एक बड़ा प्लेटफार्म होता है। समाज द्वारा प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन हुआ। हरियाली को बढ़ावा देने व पर्यावरण के प्रति सजगता बढ़ाने का सभी ने संकल्प लिया वनौषधि पौधे गिलोय, ऐलोविरा आदि वितरण किया गया। पूरा कार्यक्रम कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए संपन्न हुआ।

लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा ईकाई के सचिव प्रहलाद दमाहे ने बताया कि इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, टाटानगर झारखंड,  दिल्ली, उत्तरप्रदेश के सामाजिक लोग शामिल हुए। लोधेश्वर महाराज की जयकारे व अमर शहीद वीरागना अवंती बाई लोधी अमर रहे ... का उद्घोष के साथ दीप प्रज्जवलन के बाद कार्यक्रम की शुरूआत हुई। दीपावली मिलन, युवक-युवती परिचय एवं बुजुर्गो तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कुम्हारी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजेश सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मै सौभाग्यशाली हूँ कि हमारे पालिका क्षेत्र के तहत लोधेश्वरधाम स्थित है। इसके विकास के लिए हम आवश्यक कार्य  जरूर करेंगे । इस अवसर पर स्थानिय पार्षद भी मौजूद थे । उन्होने स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर सदगुरू कबीर हंसा साहेब मठ सेवा समिति भिलाई एवं  रजेगाव बालाघाट सेवाधाम के पूज्य संत लोधी कुमार साहेब  के मुखारविंद से  आध्यात्मिक चिंतन एवं  संस्कार परक ज्ञान की बातों का अमृत पान कराया गया। इस धाम में विगत वर्षों से  धार्मिक, आस्था एवं शैक्षणिक कार्य आदि  सामाजिक कार्यक्रम  किया जा रहा है।  पहले प्रतिवर्ष  होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक जोड़ो का रिश्ता भी हुआ हैं। समाज नि:शुल्क सामूहिक विवाह करने के लिए कृतसंकल्पित है और पंजीयन का कार्य भी जारी हैं।

कार्यक्रम में लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा ईकाई के अध्यक्ष सुरेश सुलाखे, जयप्रकाश लोधी अध्यक्ष,पथरिया मुंगेली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशा वर्मा राजनांदगाँव, कबीर साहेब कुमार लोधी रजेगाव , उत्तम वर्मा, संयोजक लोधेशवरधाम  भिलाई,  उपाध्यक्ष ज्ञानीराम मच्छिरके , कोषाध्यक्ष राजेश नगपुरे, विष्णु लोधी व बी एल वर्मा प्रोफेसर डोगरगढ,  श्रीमती सुनीता जंघेला मंडला-बालाघाट,  एडवोकेट लोधी कंचन बाला, विधि सलाहकार,लोधी मूलचंद वर्मा भिलाई, के सी गिरिया भिलाई के अलावा काफी संख्या में महिला सदस्य व युवक युवतियां उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय