Wednesday, October 21st, 2026

बेंगलुरु से पटना जा रहे विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग

नागपुर
बेंगलुरु से पटना जा रहे एक विमान की नागपुर में इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई है। नागपुर एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बाताया कि गोएयर के इस विमान में तकनीकी दिक्कत की वजह से आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। विमान में 139 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। एयरपोर्ट के डायरेक्टर आबिद रूही के मुताबिक, विमान के एक इंजन में खराबी की वजह से विमान को नागपुर में उतारा गया। उन्होंने बताया कि विमान 11:15 पर सुरक्षित तरीके से लैंड कर गया और सभी यात्री भी सुरक्षित हैं। रूही ने हा, ''गोएयर विमान के पायलट ने नागपुर एटीसी से संपर्क किया और सूचना दी कि प्लेन के एक इंजन में दिक्कत आ रही है। पायलट ने इमर्जेंसी लैडिंग की अपील की थी।'' क्रू मेंबर्स के अलावा विमान में 139 यात्री थे। उन्होंने आगे कहा कि पायलट की ओर से सूचना दिए जाने के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर इमनर्जेंसी की घोषणा कर दी गई थी। रनवे पर दमकल की गाड़ियां, डॉक्टर, एंबुलेंस सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। सौभाग्य से विमान सुरक्षित उतर गया।  

 

 

#Emergency

Source : Agency

पाठको की राय