Sunday, October 25th, 2026

ओएनजीसी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 4 यात्रियों की मौत,5 का चल रहा इलाज

मुंबई

पवनहंस हेलीकॉप्टर के मुंबई तट पर अरब सागर में क्रैश कर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन ओएनजीसी के कर्मचारी बताए गए हैं। इन्हें नानावती अस्पताल ले गया था, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल पांच अन्य लोगों का ओएनजीसी की मेडिकल यूनिट में इलाज चल रहा है। मरने वालों की पहचान मुकेश पटेल, विजय मंडलोई, सत्यंबद पात्रा और संजू फ्रांसिस के रूप में हुई है। यह चारों अलग-अलग राज्यों से आए थे।

बता दें कि हेलीकॉप्टर में ओएनजीसी के छह कर्मचारियों के अलावा एक अन्य यात्री व दो पायलट सवार थे। हेलीकॉप्टर मुंबई तट से करीब 50 नॉटिकल मील दूर अरब सागर में गिर गया। हालांकि हेलीकॉप्टर में लगे फ्लोटर्स के चलते यह समुद्र की सतह पर तैरता रहा।  

हेलिकॉप्टर में दो पायलट के अलावा छह ओएनजीसी कर्मी सवार थे और एक कंपनी के लिए काम करने वाला ठेकेदार था। फिलहाल जिन परिस्थितियों के कारण आपातकालीन लैंडिंग हुई, वे अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। ओएनजीसी के अरब सागर में कई रिग और प्रतिष्ठान हैं जिनका उपयोग समुद्र तल के नीचे स्थित जलाशयों से तेल और गैस का उत्पादन करने के लिए किया जाता है।

ऑयल एंड नेचुरल गैस निगम लिमिटेड (ONGC) के इस हेलीकॉप्टर में दो पायलट और 7 यात्री समेत कुल नौ लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर को आपातकालीन स्थिति में उतरने के लिए फ्लोटर्स का उपयोग करना पड़ा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किन परिस्थितियों के कारण आपातकालीन लैंडिंग हुई। बताया जा रहा है कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से इस हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। आपातकालीन स्थिति में यह मुंबई हाई में कंपनी के एक रिग 'सागर किरण' के पास उतरा। हेलीकॉप्टर में ओएनजीसी के छह कर्मचारी सवार थे और एक व्यक्ति कंपनी के साथ काम करने वाले ठेकेदार से संबंधित था।

अधिकारियों ने कहा कि समुद्र में तटरक्षक के एक जहाज को मौके पर पहुंचने के लिए मोड़ दिया गया और एक अन्य जहाज बचाव अभियान में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हुआ.अधिकारियों ने बताया कि तटरक्षक बल भारतीय नौसेना और ओएनजीसी के साथ सहयोग किया, ताकि बचाव कार्य में और तेजी लाई जा सके. पोत मालवीय 16, जिसे एमआरसीसी मुंबई ने बचाव अभियान में शामिल होने के लिए डायवर्ट किया था.

ओएनजीसी (ONGC) के अरब सागर (Arabian Sea) में कई रिग और प्रतिष्ठान हैं जिनका उपयोग समुद्र तल के नीचे स्थित जलाशयों से तेल और गैस का उत्पादन करने के लिए किया जाता है. हेलीकॉप्टर को किन कारणों से अरब सागर में रिग ऑयल के पास इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. फिलहाल इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया. अभी ज्यादा विवरण का इंतजार किया जा रहा है.

 

 

#पवनहंस हेलीकॉप्टर

Source : Agency

पाठको की राय