Sunday, October 25th, 2026

केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े को जबरन 'चरस' देने का शर्मनाक वीडियो वायरल...पुलिस ने की ये अपील

देहरादून
 उत्तराखंड में केदारनाथ की यात्रा कराने वाले दो घोड़ा संचालकों द्वारा कथित तौर पर जानवर को जबरदस्ती चरस पिलाने के मामले में पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो लोग बेजुबान जानवर घोड़े को को ड्रग्स दे रहे है ताकि वह थके नहीं और ज्यादा से ज्यादा सवारी को यात्रा कराए ताकि इससे इनकी कमाई हो सके।  घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इन संचालकों की पहचान कर रही है। यही नहीं पुलिस ने लोगों से यह अपील की है कि वे इस तरह की घटना को तुरंत रिपोर्ट करें।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे  एक घोड़े के नाक में दो लोग कथित तौर पर उसे चरस पिलाने की कोशिश कर रहे है। वीडियो में घोड़े को मुंह हटाते हुए देखा गया है लेकिन वो जबरदस्ती कथित गांजे के रोल को घोड़े के मुंह में डालने के बाद उसे धुंआ भी छोड़ते हुए देखा गया है।

वायरल वीडियो के जवाब में उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट किया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है जिसमें एक घोड़े को जबरदस्ती धुआं दिया जा रहा है। हम वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।" यही नहीं पुलिस ने लोगों से एक अपील भी की है। अपील में पुलिस ने कहा है कि "अपील: ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल कार्रवाई के लिए नजदीकी ड्यूटी पुलिस या 112 पर दी जानी चाहिए।"

 

#घोड़े को जबरन 'चरस'

Source : Agency

पाठको की राय