Wednesday, October 21st, 2026

शर्मनाक हरकत, वीडियो कॉन्फ्रेंस में निर्वस्त्र दिखे कनाडा के सांसद

ओटावा
कनाडा में संसद के एक सदस्य हाउस ऑफ कॉमंस की डिजिटल माध्यम से चल रही एक बैठक के दौरान निर्वस्त्र देखे गए। पोंटिएक के क्यूबेक जिले का 2015 से प्रतिनिधित्व कर रहे विलियम अमोस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अपने साथी सांसदों की स्क्रीन पर पूर्ण नग्न अवस्था में दिखे। वैश्विक महामारी के कारण कई कनाडाई सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंस से संसदीय सत्रों में हिस्सा ले रहे हैं।

द कनाडियन प्रेस को मिले एक स्क्रीनशॉट में अमोस एक डेस्क के पीछे खड़े हैं और निजी अंग संभवत: एक मोबाइल से ढके हुए थे। अमोस ने ई-मेल से दिए बयान में कहा, यह दुर्भाग्य से हुई गलती थी, क्योंकि जॉगिंग से लौटकर मैं कार्यस्थल पर पहने जाने वाले कपड़े बदल रहा था तभी मेरा वीडियो गलती से ऑन हो गया। अनजाने में हुई इस गलती के लिए मैं सभी साथियों से दिल से माफी मांगता हूं। निश्चित तौर पर यह अनजाने में हुई गलती थी और यह दोबारा नहीं होगी।

 

#Canadian MP

Source : Agency

पाठको की राय