Monday, October 19th, 2026

Elon Musk's अपने खली हुए खजाने को भरने कर रहे, नए निवेशको की तलाश

नई दिल्ली
Twitter के अधिग्रहण के लिए अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है. इसका नतीजा यह हुआ कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में वे दूसरे पायदान पर आ गए है. अब इस डील की भरपाई के लिए एलन मस्क ट्विटर के लिए नए निवेशक की तलाश में हैं, जो उन्हें वही कीमत दे जो ट्विटर के लिए उन्होंने चुकाई थी. इस साल अक्टूबर में जब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खरीदा तो मस्क ने प्रति शेयर 54.20 डॉलर का भुगतान किया था.

मस्क फैमिली के मैनेजिंग डायरेक्टर ट्विटर के लिए नए इक्विटी निवेशकों की तलाश कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क के मनी मैनेजर जेरेड बिर्चेल इस हफ्ते संभावित निवेशकों से मिले हैं. नये निवेशक को लेकर एलन मस्क की यह कवायद ऐसे समय में शुरू हुई है जब ट्विटर को भारी उथल-पुथल का सामना करना पड़ रहा है. छंटनी और कंटेंट मॉडरेशन पर मस्क को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है.


संभावित निवेशकों को तलाश रहे हैं एलन मस्क
इससे पहले टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने स्वीकार किया था कि उन्होंने ट्विटर के लिए बहुत ज्यादा पैसों का भुगतान किया है, लेकिन लंबे समय में इसकी बेहतर संभावनाओं पर विश्वास व्यक्त किया. गेरबर कावासाकी वेल्थ एंड इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट के रॉस गेरबर ने कथित तौर पर कहा कि एलन मस्क अपने ग्राहकों के साथ योजना बना रहे हैं- जिनमें से कई लोग टेस्ला में बड़े पद हैं, मस्क इन लोगों से ट्विटर में निवेश को लेकर उनकी रुचि का पता लगाने चाहते हैं.

ट्विटर डील के लिए बेचे थे टेस्ला के शेयर
एलन मस्क ने अप्रैल में ट्विटर का अधिग्रहण करने के लिए सहमति व्यक्त की, लेकिन फिर महीनों तक इस डील से बाहर निकलने की असफल कोशिश की. मस्क ने अक्टूबर में कंपनी को 44 अरब डॉलर में खरीद लिया. इस डील के लिए उन्होंने टेस्ला के शेयरों को बेच दिया और इसका सीधा असर स्टॉक पर पड़ा, जो इस साल 57% नीचे है.

 

#Elon Musk's

Source : Agency

पाठको की राय