Monday, October 19th, 2026

एलन मस्क का सिंगर टेलर स्विफ्ट पर आया दिल?, सिंगर के समर्थन में किया यह खास ट्वीट


एलन मस्क टेलर स्विफ्ट पर मेहरबान है। इसके चलते वह लगातार उनके बारे में सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट कर रहे हैं। कई फैंस का ध्यान भी इस ओर गया है। एलन मस्क टेलर स्विफ्ट के बहुत बड़े प्रशंसक बने हुए हैं। टेलर स्विफ्ट इन दिनों अमेरिका में है और वह अपनी हालिया रिलीज एल्बम मिडनाइट का प्रमोशन कर रही है।

टेलर स्विफ्ट का एल्बम काफी पसंद किया गया था। अब उनका लाइव कंसर्ट भी काफी सक्सेसफुल रहा हैं। टेलर स्विफ्ट ने इरा टूर नामक एक म्यूजिक टूर आगेर्नाइज किया है। जहां यह अब तक का सबसे इंप्रेसिव शो रहा है। वहीं, इसने काफी सभी का ध्यान भी आकर्षित किया है और इसमें पूरी दुनिया से फैंस पहुंच रहे हैं। अब ट्विटर के सीईओ एलन मस्क भी टेलर स्विफ्ट को रिझाते नजर आ रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर टेलर स्विफ्ट से जुड़ी सभी छोटी-छोटी बातों को फॉलो करते नजर आ रहे हैं। एलन मस्क ने टेलर स्विफ्ट के पक्ष में कई ट्वीट भी किए हैं। हाल ही में, क्रिप्टो करेंसी सातोशी नाकामोतो ने एक ट्वीट किया था। इसमें लिखा था, ‘टेलर स्विफ्ट का राज है अगर आप इसे नहीं मानते तो आपको इंटरनेट से भगा दिया जाएगा। मैं इस बात को लेकर श्योर हूं।’ इस पर एलन मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, ‘उनकी स्किल्स काफी शानदार है।’ एलन मस्क की दी हुई प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

17 मार्च को इसके पहले टेलर ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की थी जो कि काफी पसंद की गई थी। टेलर स्विफ्ट की तस्वीरों पर एलन मस्क ने सिगरेट की इमोजी कमेंट की थी। एक फैन ने एलन मस्क को ट्रोल भी किया है। उन्होंने लिखा है, ‘टेलर स्विफ्ट के साथ अगर आपका ब्रेकअप होता है तो पक्का आप पर एक गाना भी बनाएगी।’ एलन मस्क विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति माने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में ट्विटर का अधिग्रहण किया है। इसके अलावा वह कई और कंपनियों के भी मालिक हैं। टेलर स्विफ्ट इंटरनेशनल सिंगर हैं। उन्होंने कई सुपरहिट एल्बम बनाए हैं। वह विश्व में काफी फेमस है और अपनी सिंगिंग के लिए जानी जाती है।

 

Source : Agency

पाठको की राय