Sunday, October 25th, 2026

Elon Musk का बड़ा ऐलान, अब इन ट्विटर यूजर्स को मिलेंगे पैसे

नई दिल्ली
ट्विटर (Twitter) अब यूजर्स को पैसे देगा। जी हां, अगर आप एक वेरिफाइड कॉन्टेंट क्रिएटर हैं, तो आपके रिप्लाइ में दिखने वाले ऐड्स के लिए आपको पैसे मिलेंगे। कंपनी के मालिक एलन मस्क ने ट्वीट करके यह बात कही। मस्क ने ट्वीट में लिखा कि X/Twitter कुछ हफ्तों में क्रिएटर्स के रिप्लाइ में दिखाए जाने वाले ऐड्स के लिए उन्हें पेमेंट करना शुरू करेगा। मस्क ने आगे कहा कि क्रिएटर्स को फर्स्ट ब्लॉक में टोटल 5 मिलियन डॉलर का पेमेंट किया जाएगा। ट्विटर ने कुछ हफ्तों पहले ही सब्सक्रिप्शन बेस्ड वेरिफिकेशन की शुरुआत की थी। हालांकि, कंपनी ने इसके कुछ समय बाद ही एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले अकाउंट के लिए फ्री ब्लू टिक को वापस ला दिया था। अब कंपनी वेरिफाइड कॉन्टेंट क्रिएटर्स के जरिए अपनी सब्सक्रिप्शन सर्विस को प्रोमोट करना चाह रही है। इससे कंपनी को ऐडवर्टाइजर्स को वापस लाने में मदद मिलेगी।

एक घंटे तक एडिट कर सकेंगे ट्वीट
कंपनी ने ट्विटर ब्लू यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट किया है। इस फीचर के जरिए ट्विटर ब्लू के सब्सक्राइबर पोस्ट किए जाने के एक घंटे बाद तक अपने ट्वीट को एडिट कर सकेंगे। ट्वीट एडिट करने के फीचर को कंपनी ने सबसे पहले अक्टूबर 2022 में लॉन्च किया था। उस वक्त ट्वीट एडिट करने के लिए यूजर्स को 30 मिनट का समय मिलता था। बताते चलें कि ट्विटर ब्लू के लिए इंडियन यूजर्स को हर महीने 900 रुपये देने होंगे। वहीं, अगर आप वेब पर इसे यूज करते हैं, तो आपको हर महीने 650 रुपये खर्च करने होंगे।

 

#Elon Musk

Source : Agency

पाठको की राय