Thursday, October 22nd, 2026

एलन मस्क बोले-ईवीएम को चुनावी प्रक्रिया से हटा देना चाहिए, पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने लताडा-सलाह भारत पर लागू नहीं

न्यूयोर्क.

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम जिसे लेकर हमारे देश में कई बार विपक्षी दलों की तरफ से सवाल उठाए गए हैं। लेकिन एक नए विवाद को जन्म दिया हैं, दिग्गज कंपनी टेस्ला और सोशल मीडिया साइट X (पहले ट्विटर) के सीईओ एलन मस्क ने, दरअसल X पर एक पोस्ट में एलन मस्क ने लिखा कि हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को चुनावी प्रक्रिया से हटा देना चाहिए। क्योंकि इसे इंसानों और एआई के जरिए हैक किए जाने संभावना बहुत कम है, लेकिन फिर भी बहुत ज्यादा है।

दरअसल एलन मस्क ने प्यूर्टो रिको में हाल ही में हुए चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल पर अमेरिकी नेता रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर कि चिंता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ये नया बखेड़ा खड़ा किया। वहीं एलन मस्क के दावे पर भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत में बनाए जाने वाले ईवीएम खास पद्धति से डिजाइन किए गए हैं। जिसे किसी भी तरीके से कनेक्ट नहीं किया जा सकता है, न ही ब्लूटूथ, वाईफ़ाई, और ना ही इंटरनेट से।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्यूटोरियल देने की पेशकश की
इसके साथ ही राजीव चंद्रशेखर ने सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को ठीक से डिजाइन करने और बनाने के तरीके पर एक ट्यूटोरियल देने की भी पेशकश की है। इस बहस में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एलन मस्क को जवाब देते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को ठीक से डिजाइन और बनाया जा सकता है जैसा कि भारत ने किया है। हमें इस पर एक ट्यूटोरियल देने में काफी खुशी होगी।

 

#Elon Musk#EVMs removed#Former Minister Chandrashekhar

Source : Agency

पाठको की राय