Monday, October 19th, 2026

Elon Musk ने Twitter में की एक और छंटनी, दर्जनों कर्मचारियों की गई नौकरी

 नई दिल्ली 

ट्विटर (Twitter layoff) के एक बार फिर अपने दर्जनों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर ने ट्रस्ट और ग्लोबल कंटेंट मॉडरेशन सेफ्टी टीम के साथ-साथ हेट स्पीच के कई सदस्यों को कंपनी से निकाल दिया है। बता दें, एलन मस्क (Elon Musk) की अगुवाई वाली कंपनी ने डबलिन और सिंगापुर ऑफिस में काम कर रहे इन लोंगो को नौकरी से बर्खास्त किया है। 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार जिन कर्मचारियों को ट्विटर ने निकाला है उसमें एशिया-पैसफिक क्षेत्र के इंट्रीग्रीट हेड नूर अजहर बिन अयोब भी हैं। जिन्हें हाल ही में कंपनी ने नौकरी पर रखा था। इसके अलावा ट्विटर रेवन्यू पॉलिसी की सीनियर डॉयरेक्टर एनालुइसा डोमिंग्वेज़ को भी कंपनी से निकाल दिया गया है। बता दें, जब से एलन मस्क ने ट्विटर की कमान सम्भाली है तब से उन्होंने 7500 कर्मचारियों में से लगभग 5000 लोगों को कंपनी से बाहर किया है। 

ट्विटर ने इस एक्शन को किया कन्फर्म

ट्विटर की ट्रस्ट और सेफ्टी हेड इला इरविन ने इस रिपोर्ट पर अपनी सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि ट्विटर ने उन क्षेत्रों के छटनी की है जहां उसे आगे सपोर्ट बनाए रखने का तार्किक कारण नहीं मिल पा रहा था। बता दें, एलन मस्क ने पिछले साल अक्टूबर में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीद लिया था।  ट्विटर को खरीदने के लिए एलन मस्क ने 13 अरब डॉलर को कर्ज लिया था। जिस पर उन्हें सालाना 1.5 अरब डॉलर का ब्याज चुकाना है। ट्विटर को खरीदने का बाद एलन मस्क ने कई बड़े बदलाव किए हैं। इन्हीं बदलावों में पेड ट्विटर ब्लू टिक भी शामिल है। बता दें, नवंबर में उन्हें मिलियन डॉलर का नुकसान रोजाना हो रहा था। 
 

 

#Elon Musk

Source : Agency

पाठको की राय