Tuesday, October 20th, 2026

एलन मस्क ने अपनी बात से मारी पलटी, बेच दिए टेस्ला के लगभग 80 लाख शेयर

नई दिल्ली
 
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने एक ही झटके में टेस्ला (Tesla Car) के 6.9 अरब डाॅलर के शेयर बेच दिए। मंगलवार को रेगुलेटरी में दी गई जानकारी के बाद यह बात बाहर निकल कर आई। बता दें, इससे पहले एलन मस्क ने कहा था कि उनका टेस्ला के शेयर को बेचने का कोई प्लान अभी नहीं बन रहा है।

एलन मस्क ने 5 अगस्त को टेस्ला के 7.92 मिलियन (79.2 लाख) शेयर बेच दिए थे। यह सबकुछ तब हुआ है जब एलन मस्क ने चार महीने पहले ही कहा था कि उनका अब टेस्ला के शेयरों को फिर से बेचने की कोई योजना नहीं है। बता दें, दुनिया से सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क ने ट्विटर डील के वक्त टेस्ला का 8.5 अरब डाॅलर के शेयर बेचे थे। उसके अब फिर से उन्होंने टेस्ला में अपनी हिस्सेदारी घटाई है।
 
एलन मस्क पिछले 10 महीनों के दौरान करीब 32 अरब डाॅलर की कीमत वाले टेस्ला का शेयर बेच चुके हैं। यह बिक्री ट्वीटर पर लोगों से मांगी गई राय के बाद शुरू हुई है। तभी से एलन मस्क टेस्ला में अपनी हिस्सेदारी लगातार कम करते जा रहे हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने टेस्ला का शेयरों को क्यों बेचा है इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बता दें, टेस्ला मई के अपने न्यूनतम स्तर से 35% की उछाल के साथ ट्रेड रहा है। हालांकि इसके बावजूद इस साल अभी टेस्ला के शेयर की कीमतों में 20% की गिरावट है।

 

 

#एलन मस्क

Source : Agency

पाठको की राय