Wednesday, October 21st, 2026

Elon Musk ने यूजर्स से मांगी माफी, ट्विटर में जल्द होगी एक और नए फीचर की एंट्री

 नई दिल्ली
 
एलन मस्क (Elon Musk) की एंट्री के बाद से ट्विटर (Twitter) में काफी कुछ हो रहा है। कंपनी के नए मालिक ट्विटर में कई बदलाव कर रहे हैं। मस्क अपने हिसाब से ट्विटर के फीचर्स में सुधार कर रहे हैं और नए फीचर्स भी रोल आउट कर रहे हैं। इसी कड़ी में मस्क ने रविवार की रात ट्वीट करके बताया कि जल्द ही एक ऐसा फीचर आने वाला है, जो ऑर्गनाइजेशन्स को यह पहचानने में मदद करेगा कि दूसरे कौन से ट्विटर अकाउंट उनसे वाकई में जुड़े हुए हैं। खास बात है कि इसके बाद किए गए एक और ट्वीट में मस्क ने यूजर्स से माफी भी मांगी। मस्क ने कुछ देशों में ट्विटर के सुपर स्लो होने के कारण माफी मांगी।

 

 

#Elon Musk

Source : Agency

पाठको की राय