Tuesday, October 20th, 2026

एल्मा ने नियुक्त किए जोनल अधिकारी

धमतरी
नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2021 के तहत जिले की तीन नगर पंचायतों के एक-एक वार्ड में पार्षद पद का उप निर्वाचन कराया जाना है। इनमें नगर पंचायत कुरूद का वार्ड क्रमांक 01, मगरलोड का वार्ड क्रमांक 11 और नगर पंचायत आमदी का वार्ड क्रमांक 14 शामिल है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन पी.एस.एल्मा ने उक्त क्षेत्र में उप निर्वाचन के सफल और सुगम संचालन के लिए जोनल अधिकारी बनाए हैं। उन्होंने नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रमांक 14 के लिए कार्यपालन अभियंता अंत्यावसायी अमरनाथ जैन को जोनल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण उप संभाग कुरूद एम.पी.डडसेना को नगर पंचायत कुरूद के वार्ड क्रमांक 01 और सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मगरलोड मनीष ध्रुव को नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड क्रमांक 11 के लिए जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

#elma

Source : Agency

पाठको की राय