Saturday, October 24th, 2026

एनटीपीसी लारा परियोजना के पात्र भू-विस्थापित को मिलेंगे रोजगार

रायगढ़
जिला रोजगार अधिकारी, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि एनटीपीसी लारा परियोजना के पात्र भू-विस्थापित के लिए एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र रायपुर के द्वारा रिक्तियों की पूर्ति हेतु अधिसूचना प्राप्त हुयी है। अतएव प्रभावित क्षेत्र के ग्राम-आरमुड़ा, बोड़ाझरिया, छपोरा, देवलसुर्रा, झिलगीटार, कांदागढ़, लारा, महलोई एवं रियापाली के योग्यताधारी आवेदक 31 मई 2022 तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ में अनिवार्य रूप से रोजगार पंजीयन करवा ले, ताकि पंजीकृत तथा पात्र आवेदकों की सूची तैयार कर नियुक्ति हेतु प्रेषित की जा सके। निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदकों का नाम सम्प्रेषण किया जाना संभव नहीं होगा।

एनटीपीसी लारा पश्चिमी क्षेत्र रायपुर में आईटीआई इलेक्ट्रीशियन (टे्रनी) अंतर्गत अजा के 2, अजजा के 6 एवं अनारक्षित 3 शामिल है। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण आईटीआई इलेक्ट्रीशियन टे्रड (नियमित अध्ययन)एनसीव्हीही/एससीव्हीटी मान्यता प्राप्त होना अनिवार्य है। इसी तरह आईटीआई फिटर (टे्रनी) अंतर्गत अजा के 1 पद जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण आईटीआई फिटर टे्रड (नियमित अध्ययन)एनसीव्हीही/एससीव्हीटी मान्यता प्राप्त, असिस्टेंट (जनरल) (टे्रनी)अंतर्गत अजजा के 5 पद जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण (नियमित अध्ययन)मान्यता प्राप्त विवि से तथा लैब असिस्टेंड (रसायन) (टे्रनी)अंतर्गत अजजा के 2 पद जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी (रसायन) (नियमित अध्ययन)मान्यता प्राप्त विवि से होना अनिवार्य है। एनटीपीसी लारा पश्चिमी क्षेत्र रायपुर अंतर्गत डिप्लोमा इंजीनियर इलेक्ट्रिकल (टे्रनी) अंतर्गत अजजा के एक पद जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स इंजी. (नियमित अध्ययन)एआईसीटीई/बीटीई से मान्यता प्राप्त एवं डिप्लोमा इंजीनियर मेकेनिकल (टे्रनी)अंतर्गत अजजा के 2 पद रिक्त है, जिसके लिए डिप्लोमा मेकेनिकल (नियमित अध्ययन)एआईसीटीआई/बीटीई से मान्यता प्राप्त होना अनिवार्य है।

 

#Eligible

Source : Agency

पाठको की राय