Sunday, October 25th, 2026

आज सुबह 10 से 2 बजे बजे तक बंद रहेंगी बिजली

दुर्ग
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड अपने 220 केवी सब स्टेशन डोमा में 29 जुलाई को मेंटेनेंस कार्य करने जा रहा है इस कारण दुर्ग जिले के 132 केवी पाटन उपकेंद्र की विद्युत सप्लाई बंद सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी। पहले यह मेंटेनेंस कार्य 22 जुलाई को किया जाना था लेकिन राजधानी रायपुर में विधानसभा सत्र चलने के कारण इसे टाल दिया गया था।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के दुर्ग क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, 220 केवी डोमा सब स्टेशन में मेंटेनेंस किए जाने के दौरान दुर्ग जिले के 132 केवी पाटन उपकेंद्र की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते पाटन सब स्टेशन की इनकमिंग सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 4 घंटे के लिए बाधित रहेगी। 132 केवी सब स्टेशन पाटन की सप्लाई बंद रहने से उससे निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इसके चलते 33/11 केवी उपकेंद्र पाटन, सोनपुर, अमलेश्वर, ग्रीन अर्थ सिटी, जामगांव (एम) तर्रा, रानीतराई, केसरा और सेलूद क्षेत्रों से होने वाली सप्लाई भी 4 घंटे के लिए बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने प्री मेंटेनेंस के तौर पर बिजली सप्लाई बंद रहने की सूचना जारी कर दी है। इस सूचना में यह भी बताया गया है कि मेंटेनेंस के समय में आवश्यकतानुसार बदलाव किया जा सकता है। पावर कंपनी ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधाओं के लिए खेद व्यक्त करते हुए उनसे सहयोग की अपेक्षा की है।

 

#Electricity

Source : Agency

पाठको की राय