Sunday, October 25th, 2026

बावनगजा के लिए बन रहा बिजली सब-स्टेशन

पशुपालन मंत्री पटेल ने किया भूमि-पूजन

भोपाल

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बड़वानी जिले के विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ बावनगजा की बिजली आपूर्ति के लिए 33/11 के.व्ही. का अत्याधुनिक सब-स्टेशन बना रही है। आरडीएसएस के तहत बन रहे इस सब-स्टेशन की लागत करीब पौने दो करोड़ रूपए है। बावनगजा तीर्थ के समीप बड़वानी खुर्द में बनने वाले इस ग्रिड के लिए मंगलवार को भूमि-पूजन पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल ने किया।

नए ग्रिड से बावनगजा जैन तीर्थ क्षेत्र के श्रद्धालुओं को पहले से ज्यादा गुणवत्ता के साथ बिजली मिलेगी। इसके साथ ही 9 गाँव के 10 हजार लोगों एवं 500 किसानों को सिंचाई के लिए और बेहतर बिजली आपूर्ति की जा सकेगी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय