Saturday, October 24th, 2026

कटेकल्याण में होगी बिजली की समस्या दूर, स्थापित होगा सब स्टेशन

बीजापुर
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत पहली बार नक्सल प्रभावित क्षेत्र कटेकल्याण पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनचौपाल के दौरान आम लोगों से चर्चा करते हुए पूछा कि यहां बिजली आती है या नहीं, इस पर लोगों ने बताया कि बिजली तो है लेकिन बार-बार गुल हो जाती हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कटेकल्याण में बिजली की समस्या दूर करने के लिए सब स्टेशन स्थापित करने की घोषणा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यहां कई बड़ी घोषणाएं भी है जिनमें कटेकल्याण में मिनी स्टेडियम निर्माण, कटेकल्याण से जुड़े आश्रित गांव मोखपाल में मंगल भवन, दंतेश्वरी माता मंदिर में तालाब के सौंदर्यीकरण, कटेकल्याण के आश्रित गांव लखारास में एनीकट का निर्माण तथा कुंआकोंडा में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास खोलने की घोषणा शामिल हैं।

 

#Electricity

Source : Agency

पाठको की राय