Saturday, October 24th, 2026

24X7 फोन पर उपलब्ध हैं बिजली कार्मिक

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा निरंतर विद्युत आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था के लिए कंपनी कार्यक्षेत्र के 16 जिलों के बिजली कार्मिकों को मुख्यालय पर रहने एवं 24X7 अपने फोन चालू रखने के निर्देश जारी किए गये हैं।

गौरतलब है कि कंपनी के संज्ञान में आया है कि बारिश, आँधी, तूफान एवं अन्य आकस्मिक परिस्थितियों आदि के कारण विद्युत लाइनों में खराबी आने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने की संभावना होती है। इस दौरान उपभोक्ताओं में असंतोष के साथ शिकायतों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने जिलों के मैदानी अमले के साथ विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था से जुड़े नियमित/संविदा/सेवाप्रदाता कार्मिकों को डयूटी समाप्ति के उपरांत भी अपने मुख्यालय पर रहने तथा अवकाश के दौरान भी अपना मोबाइल फोन 24X7 चालू रखने के निर्देश जारी किए हैं।

कंपनी ने बताया है कि किसी भी अधिकारी-कर्मचारी का मोबाइल यदि विशेष कारणों से बंद भी होता है तो वे अन्य संपर्क सूत्र से अपने नियन्त्रणकर्ता अधिकारी को अवगत करायेंगे तथा नियन्त्रणकर्ता अधिकारी की अनुमति के बिना कोई भी कार्मिक मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। कंपनी ने कहा है कि यदि कोई भी कर्मचारी निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी साथ ही उन्हें गृह भाड़े भत्ते का भी भुगतान नहीं किया जाएगा।

 

#24X7

Source : Agency

पाठको की राय