Thursday, October 22nd, 2026

दीपावली बाद फिर हड़ताल करेंगे बिजली इंजीनियर

भोपाल
निजीकरण की प्रक्रिया बंद करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, पेंशन फंड के शेष राशि जमा करने सहित कई मांगों को लेकर बिजली इंजीनियर दीपावली के बाद फिर हड़ताल करेंगे।  मप्र विद्युत मंडल अभियंता संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया। संघ के महासचिव ने बताया कि आंदोलनर के बावजूद मांगे पूरी नहीं हुई। हमने प्रबंधन को 15 दिन की मोहलत दी है।  यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो प्रस्तावित आंदोलन किया जाएगा।

 

#Electricity engineers

Source : Agency

पाठको की राय