Tuesday, October 20th, 2026

 कल से बिजली कर्मचारियों रहेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, 3 सूत्रीय मांगों को लेकर लामबंद हुए संगठन

 जबलपुर
मध्यप्रदेश जिले जबलपुर में संविदा और आउटसोर्स बिजली कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में कल से हड़ताल पर जाएंगे। विद्युत मंडल के संगठनों ने हड़ताल का समर्थन किया है। इसके लिए गुरुवार को कर्मचारियों ने अपनी 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर आदित्य रिछारिया और बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री और कार्यपालन यंत्री को सौंप चुके हैं।


 बिजली कंपनी के संविदा कर्मचारी संजय पवार ने बताया कि संविदा नियमितीकरण और आउट सोर्स कंपनी संविलियन वेतन वृद्धि के लिए बार-बार मांग करते आ रहे हैं और धरना ज्ञापन भी दिए गए, लेकिन मांगे पूरी नहीं हुई। जिसके कारण कर्मचारी संगठन के प्रदेश आह्वान पर 21 जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे, जिसमें मध्य प्रदेश के 60 हजार तो रायसेन जिले के 1 हजार और शहर के 70 कर्मचारी शामिल हैं।

 

#अनिश्चितकालीन हड़ताल

Source : Agency

पाठको की राय