Friday, October 23rd, 2026

बिजली विभाग उपभोक्ताओं को अच्छी सेवा देने 900 कर्मचारियों की भर्ती करेगा

भोपाल
बरसात में बिजली के उत्पादन के लिए कोयले की कमी ना हो इसे सुनिश्चित करने के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू हो चुकी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पावर जेनरेटिंग कंपनी के कामों की समीक्षा के दौरान कहा कि जो की तैयारियां इस मामले में हो रही है उसकी रिपोर्ट हर 15 दिन में दी जाए। बिजली उत्पादन को सही करने के लिए सभी विद्युत घरों की में एक सही कार्य योजनाएं भी बनाने के भी निर्देश जारी किए हैं। थर्मल विद्युत और जल विद्युत घरों  के वार्षिक रख -रखाव को अच्छे से करवाने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं।


इसी दौरान प्रमुख सचिव ऊर्जा  संजय दुबे ने यह जानकारी दी कि विद्युत कंपनियों में जूनियर इंजीनियर के पद पर 900 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी और जल्द ही विभाग इसके लिए विज्ञापन भी जारी करेगा।  असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर भर्ती गेट के स्कोर पर आधारित होगी, जिस दौरान किसी प्रकार का इंटरव्यू आयोजित नहीं  किया जाएगा। सभी विद्युत घरों  की समीक्षा भी की गई और सुविधाओं को सही करने के निर्देश भी दिए गए। असिस्टेंट इंजीनियर के खाली पदों पर समय – सीमा में भरने के भी निर्देश दिए हैं, जिससे जल्द ही इस पद पर कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

 

#900 कर्मचारियों की भर्ती

Source : Agency

पाठको की राय