बिजली विभाग : उद्योगिक इकाईयां बंद, कनेक्शनों पर चल रही कैंची
छतरपुर
आपदा में अवसर खोजने की तकनीकी यदि कोई सीखना चाहे तो बिजली विभाग के अधिकारियों से सीख सकता है। जब पूरा जिला कोरोना महामारी से जूझते हुए अपने-अपने घरों में कैद था तब बिजली विभाग के कर्मचारी कैंची लेकर कनेक्शन काटने की मसक्कत कर रहे थे। कनेक्शन भी उन कनेक्शन धारियों के काटे जा रहे हैं जिनकी उद्योगिक इकाईयां पिछले डेढ़ महीने से बंद हैं और वे मिनिमम बिल का भुगतान भी कर रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारी यह कारनामा सरकार की नजर में अपने वसूली के नम्बर बढ़ाने के लिए कर रहे हैं या फिर सरकार के इसारे पर उद्योगिक इकाईयों को बिजली विहीन बनाने के लिए अभियान चला रहे हैं यह तो वो ही जान सकते हैं। फिलहाल बिजली विभाग की कैंची उद्योगिक इकाईयों के कनेक्शनों पर बे रोक-टोक चल रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली विभाग ने 45 दिन लंबे चले कोरोना कफर््यू के दौरान विभाग को प्राप्त शिकायतों का निराकरण समय पर किया हो या न किया हो पर कनेक्शन काटने में कोई कोताही नहीं बरती वह भी तब जब उद्योगिक इकाईयां बंद हैं। वह भी तब जब बिजली विभाग की ओर से रीडिंग भी नहीं ली जा रही है।

पाठको की राय