Tuesday, October 20th, 2026

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन 12 दिसम्बर को

अनूपपुर
(संचा./संधा.) उप संभाग मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड अनूपपुर के कार्यालय में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण के लिए सोमवार 12 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमि. अनूपपुर के कार्यपालन अभियंता (संचा./संधा.) ने देते हुए बताया है कि षिविर में मीटर संबंधित, मीटर रीडिंग, बिल वितरण, बिजली आपूर्ति और ट्रांसफार्मर से संबंधित शिकायतों का निराकरण किया जावेगा। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शिकायत का आवेदन व विद्युत बिल दो प्रतियों में तैयार कर नियत तिथि व समय पर पहुंचकर अपनी शिकायतों का निराकरण करावें।

 

#Electricity

Source : Agency

पाठको की राय