Tuesday, October 27th, 2026

15 जुलाई से बिजली कर सकती है परेशान, सैलरी और प्रमोशन को लेकर जूनियर इंजीनियरों ने किया आंदोलन का ऐलान

 कानपुर
 
कानपुर में बिजली की व्‍यवस्‍था एक बार फिर प्रभावित हो सकती है। कानपुर विद्युत आपूर्ति कंपनी (केस्‍को) के जूनियर इंजीनियर आंदोलन शुरू करने वाले हैं। सैलरी और प्रमोशन की मौजूदा नीति को लेकर नाराज जूनियर इंजीनियरों ने 15 जुलाई से बेमियादी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने वेतन और प्रमोशन नीति विसंगतियों को लेकर जारी फैसले पर चौतरफा विरोध शुरू कर दिया है। जूनियर इंजीनियरों ने मंगलवार को बैठक की। इसमें तय किया है कि उनकी जायज मांगों को न माना गया तो 15 जुलाई से सब औऱ खंडवार बेमियादी आंदोलन छेड़ना संगठन की मजबूरी होगी।

संगठन के महासचिव सतीश चंद्र और जूनियर इंजीनियर देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इंजीनियरों के साथ यूपीपीसीएल के चेयरमैन नित नए बेतुगलकी फरमान जारी करके उनका हर तरह से उत्पीड़न करने में जुटे हैं। प्रोन्नत अभियंता संवर्ग की वरिष्ठता औऱ एसीपी के नियम विरोधी आदेश एक तरह से जूनियर इंजीनियरों की सेवा नियमावली का उल्लंघन ही नहीं बल्कि उनके अधिकारों का हनन है।

केस्को में सुबह हुई बैठक में सभी इंजीनियरों ने कहा कि इस तुगलकी आदेश का हर स्तर पर विरोध करेंगे। इसके बावजूद प्रबंधन इन आदेशों को वापस न लिया तो आंदोलन भी मजबूरी होगी। बैठक में केस्को के अधिकतर इंजीनियर मौजूद रहे। इसके साथ यह भी संकल्प लिया है कि आंदोलन के दौरान कोशिश रहेगी कि जनता पर इसका कुप्रभाव न पड़े।

 

 

#बिजली कर सकती है परेशान

Source : Agency

पाठको की राय