Friday, October 23rd, 2026

भोपाल स्टेशन पर जल्द बनेगा इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन

भोपाल
भोपाल डिवीजन रेलवे ने इनोवेशन के तहत रेवेन्यू जनरेशन का नया फॉर्मूला निजात किया है। इसके तहत जल्द ही पटना स्टेशन की तर्ज पर भोपाल स्टेशन में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा । इसके एक और जहां रेवेन्यू जनरेशन में मदद मिलेगी। वहीं,दूसरी ओर इकोफ्रें डली को भी बढ़ावा मिल सकेगा। साथ ही यात्रियों को रियायती शुल्क के साथ किराए के वाहन भी मिल सकेंगे।  

सीनियर डीसीएम ने बताया कि किराया राजस्व में बढ़ोत्तरी के किए बिना बिहार के पटना स्टेशन की तर्ज पर  इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इससे इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को काफी मदद मिलेगी। इस प्रकार के इनोवेशन के लिए प्लॉन भोपाल मंडल स्तर पर वर्ष  2018 में बनाया गया था,लेकिन अब तक इसे मूर्त रूप नहीं दिया जा सका। जिस पर अब कवायद तेज हो गई है। अगले दो से तीन महीने में इसका इंस्टॉलेशन हो सकेगा। इससे सलाना 2.50 लाख रुपए रेवेन्यू के जनरेट होने की संभावना है। 

 

#Electric vehicle

Source : Agency

पाठको की राय