Saturday, October 24th, 2026

7 राज्यों में फिर से चुनावी समर, 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

नईदिल्ली
लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार का गठन हो चुका है। अब देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की बारी है। ये सीटें विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई हैं या फिर सदस्य की मौत हो गई। इन सीटों पर 10 जुलाई को मतदान होगा और फिर 13 जुलाई को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। इन 13 सीटों में से एक बिहार की है। 4 सीटें बंगाल की और एक तमिलनाडु की है। इसके अलावा उत्तराखंड में 2, पंजाब में एक, हिमाचल प्रदेश में 3 सीटों पर मतदान होना है। उत्तर प्रदेश में भी 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे क्योंकि वहां के विधायक अब सांसद बन गए हैं। हालांकि अब तक इन सीटों पर उपचुनाव को लेकर आयोग ने कोई फैसला नहीं लिया है।

चुनाव आयोग ने जिन 13 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है। उनका शेड्यूल इस प्रकार है-

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 14 जून

नामांकन का आखिरी दिन- 14 जून

नामांकन पत्रों की जांच: 24 जून

नामांकन वापसी की आखिरी तारीख: 26 जून

मतदान की तारीख: 10 जुलाई

परिणाम: 13 जुलाई

 

 

#election

Source : Agency

पाठको की राय