Tuesday, October 20th, 2026

नगर परिषद लखनादौन और अंजड़ के अध्यक्ष का निर्वाचन 28 जनवरी को

भोपाल

नगर परिषद अंजड़ जिला बड़वानी और नगर परिषद लखनादौन जिला सिवनी के रिक्त अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए 28 जनवरी 2022 को सम्मिलन आयोजित किया जायेगा। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बी.एस. जामोद ने संबंधित जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को गत आम निर्वाचन में निर्वाचित पार्षदों का सम्मिलन बुलाने तथा पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति करने के निर्देश दिये हैं।

मध्यप्रदेश नगर पालिका अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का निर्वाचन नियम-2019 के अन्तर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन संचालन के लिए संबंधित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। निहित प्रावधानों में सम्मिलन आयोजित कर निर्वाचन के बाद नगर परिषद के अध्यक्ष की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।

 

 

#Election of President

Source : Agency

पाठको की राय