Wednesday, October 21st, 2026

अमरपाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत किरहाई में उपसरपंच का चुनाव सम्पन्न

अमरपाटन
सामान्य सीट पर हुए उपसरपंच के चुनाव में दयाराम कोल ने 4 वोट से विजय प्राप्त की। उपसरपंच के लिए 3 प्रत्याशी मैदान पर उतरे थे दयाराम कोल, विजयकांत द्विवेदी एवं संपतिया यादव। विजयकांत द्विवेदी अपना फॉर्म वापस ले लिए। 2 प्रत्याशी मैदान में बचे दयाराम कोल एवं संपतिया यादव। सभी पंचों एवं सरपंच ने मतदान किया कुल 21 वोट पड़े जिसमें दयाराम कोल को 12 वोट प्राप्त हुए, संपतिया यादव को 08 वोट मिले, एक वोट निरस्त हुआ।

ग्राम पंचायत किरहाई में उपसरपंच पर दयाराम कोल ने 04 से जीत कर उपसरपंच की सीट पर कब्जा किया। पहली बार शामिल 75वीं ग्राम पंचायत किरहाई में सरपंच पद पर रामलखन सागर एवं उप सरपंच पद पर दयाराम कोल ने कब्जा किया। इस प्रकार से किरहाई ग्राम पंचायत की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नव निर्वाचित सरपंच रामलखन सागर ने सभी पंचों एवं किरहाई ग्राम पंचायत के सभी जनता का आभार प्रकट किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय