Wednesday, October 21st, 2026

17 ग्राम पंचायतों में उप सरपंच का निर्वाचन 20 फरवरी को

भोपाल

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अलीराजपुर जिले के 6 जनपद पंचायतों 17 ग्राम पंचायतों में उप सरपंच का निर्वाचन करवाने के लिये 20 फरवरी को सम्मिलन बुलाने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को दिये गये हैं।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि अलीराजपुर जिले के विकासखण्ड कट्ठीवाड़ा की ग्राम पंचायत अकोला, साजनपुर, सुमन्यावाट, विकासखण्ड अलीराजपुर की ग्राम पंचायत रिछवी, विकासखण्ड सोण्डवा की ग्राम पंचायत सगवारा, बेसवानी, विकासखण्ड उदयगढ़ की ग्राम पंचायत सागोराटा, कालवाट, कानाकाकड़, आम्बी, कुंडलवासा, बयड़ा, कोल्याबयड़ा, विकासखण्ड भाभरा की ग्राम पंचायत मेढ़ा, छोटी फाटा, कीलाना और विकासखण्ड जोबट की ग्राम पंचायत बाज्याबयड़ा में उप सरपंच का निर्वाचन होगा।

 

 

#उप सरपंच का निर्वाचन 2

Source : Agency

पाठको की राय