Monday, October 26th, 2026

निर्वाचन प्रेक्षक ने मतदान तथा मतगणना का लिया जायजा

 सिंगरौली
स्थानीय निकाय के निर्वाचन के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा श्री देनेश चन्द्र सिंधी को निर्वाचन प्रेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। प्रेक्षक श्री सिंधी ने तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई केन्द्रों का भ्रमण किया। प्रेक्षक ने जनपद पंचायत चितरंगी की पंचायतो में चल रहे मतदान का मतदान केन्द्रो पर पहुचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं तथा मतदान कर्मियों से निर्वाचन के संबंध में जानकारियां ली। सभी केन्द्रों में मतदान एवं मतगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

 

#मतगणना

Source : Agency

पाठको की राय