Friday, October 23rd, 2026

चुनाव पर्यवेक्षक प्रसाद पहुंचे, जिलों का करेंगे दौरा, जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों की लेंगे बैठक

रायपुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. श्रीवेल्ला प्रसाद शनिवार की दोपहर रायपुर पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रसाद राजधानी में रात्रि विश्राम करेंगे और सोमवार से विभिन्न जिलों के दौरे  निकल जाएंगे जहां जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

रविवार को सुबह 10.30 बजे रायपुर से धमतरी के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे धमतरी में जिला कार्यकारिणी से भेंट चर्चा एवं बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे धमतरी से कांकेर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे कांकेर में जिला कार्यकारिणी से भेंट चर्चा एवं बैठक में शामिल होंगे। शाम 6 बजे कांकेर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। रात्रि 8.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे।

25 सितंबर को सुबह 10.30 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12.30 बजे बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। रात्रि 8 बजे रायपुर पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे। 26 सितंबर को सुबह 10.30 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3.30 बजे जगदलपुर शहर व बस्तर ग्रामीण जिला कार्यकारिणी से भेंट चर्चा एवं बैठक में शामिल होंगे एवं रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।

27 सितंबर 2को सुबह 9 बजे जगदलपुर से सुकमा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे सुकमा में जिला कार्यकारिणी से भेंट चर्चा एवं बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे सुकमा से दंतेवाड़ा के लिये रवाना होंगे। शाम 4 बजे दंतेवाड़ा में जिला कार्यकारिणी से भेंट चर्चा एवं बैठक में शामिल होंगे एवं रात्रि विश्राम दंतेवाड़ा में करेंगे। 28 सितंबर को सुबह 9 बजे दंतेवाड़ा से बीजापुर के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे बीजापुर में जिला कार्यकारिणी से भेंट चर्चा एवं बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे बीजापुर से कोण्डागांव के लिये रवाना होंगे। शाम 5 बजे कोण्डागांव में जिला कार्यकारिणी से भेंट चर्चा एवं बैठक में शामिल होंगे एवं रात्रि विश्राम कोण्डागांव में करेंगे।

29 सितंबर को सुबह 9.30 बजे कोण्डागांव से नारायणपुर के लिये रवाना होंगे। सुबह 10.30 बजे नारायणपुर में जिला कार्यकारिणी से भेंट चर्चा एवं बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे नारायणपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 5 बजे रायपुर पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय