Sunday, October 25th, 2026

झारखंड में चुनाव आयोग का 'मतदाता सूची ड्राफ्ट' प्रकाशित, सोशल मीडिया पर चला 'नाम जांचो' अभियान

रांची.

चुनाव आयोग ने दूसरा विशेष सुधार कार्यक्रम के तहत झारखंड की मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित कर दिया है। आयोग ने सोशल मीडिया पर नाम जांचो अभियान चलाया, जिससे मतदाताओं को ड्राफ्ट लिस्ट में अपने नाम को जांचने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य के सभी बूथ ड्राफ्ट लिस्ट प्रदर्शित कर दिया गया है।

झारखंड में मतदाता सूची का दूसरा विशेष सुधार कार्यक्रम 25 जून से शुरू किया गया था, जो 24 जुलाई तक चला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपने नाम की जांच करने और दूसरों को भी इसके बारे में बताने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मतदाता चुनाव आयोग के ऑनलाइन माध्यमों के जरिए जैसे वोटर हेल्पलाइन एप या वोटर सर्विस पोर्टल में भी अपना नाम देख सकते हैं। मतदाता सुधार के लिए नौ अगस्त तक प्रस्तुत कर सकते हैं। वोटर लिस्ट का प्रकाशन 20 अगस्त को किया जाएगा। सामान्य मतदाताओं में इसे लेकर जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर नाम जांचो अभियान चलाया गया है। बता दें कि झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। साल 2019 में विधानसबा चुनाव नवंबर-दिसंबर में हुआ था।

 

#Jharkhand#'Name check' campaign#'voter list draft'

Source : Agency

पाठको की राय