केंद्रीय नेताओं और दूसरे राज्यों के सीएम के दौरों के साथ स्थानीय नेताओं के चुनावी कैंपेन पर होगी चर्चा
भोपाल
प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक आज शाम को प्रदेश कार्यालय में होने जा रही है। इस बैठक में चुनाव प्रबंधन से लेकर नेताओं के चुनावी दौरों को लेकर चर्चा होना है। बैठक में चुनावी कैंपेन का पूरा रोड मैप तैयार आज कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रदेश भाजपा के नेताओं के दौरे तेज होने के साथ चुनाव प्रचार एकदम से तेज गति पकड़ लेगा। इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कमेटी के अन्य मौजूद रहेंगे।
बैठक में तय किया जाएगा कि पार्टी के केंद्रीय नेताओं की कहा-कहां सभा हो सकती है। किन-किन क्षेत्रों में किस-किस नेता का ज्यादा प्रभाव रहेगा। इसे लेकर बातचीत होगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की सभाओं के अलावा दूसरे प्रांतों की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भी यहां पर प्रचार के लिए आएंगे, उनके दौरे किन-किन क्षेत्रों में प्रभाव डाल सकते हैं। उसके अनुसार उनकी सभाएं और रोड शो करवाया जाएगा। इसी तरह केंद्रीय मंत्रियों के दौरों को लेकर भी रोड मैप तैयार होगा। प्रदेश में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्टÑीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य नेताओं की भी सभाएं होगी और रोड शो होंगे।
हारी सीटों की अलग से बनेगी रणनीति
चुनाव प्रबंधन और चुनाव प्रचार को लेकर हारी हुई सीटों पर अलग से रणनीति इस ग्रुप की बैठक में नेता बना सकते हैं। क्षेत्र के जातिगत समीकरणों और कांग्रेस की स्थिति को देखकर भी कई विधानसभा क्षेत्रों में कैंपेन किया जाएगा। एसटी वर्ग के लिए आरक्षित 47 सीटों की हर सीट पर कैसे चुनाव मैनेजमेंट करना है, और वहां पर कैंपेन किस तरह से करना है इस पर भी आज की बैठक में चर्चा हो सकती है।
कांग्रेस के बड़े नेताओं को घेरने की भी रणनीति
छिंदवाड़ा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के अलावा राघौगढ़, चाचौड़ा, राऊ, सोकच्छ, लहार जैसी सीटों पर कांग्रेस को कैसे घेरना है, इसे लेकर भी इस ग्रुप में भाजपा के सभी दिग्गज चर्चा कर सकत हैं। भाजपा इस बार एक-एक सीट पर फोकस कर रही है। इसलिए वह कांग्रेस के बड़े नेताओं के क्षेत्र को भी टारगेट कर इस बैठक में चर्चा करेगी। कांग्रेस के इन नेताओं के क्षेत्र में प्रबंधन और कैंपेन किस तरह से करना है इस पर भी इस बैठक में बातचीत होगी।

पाठको की राय