Saturday, October 24th, 2026

लोकसभा चुनाव-2024 के आखिरी और सातवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थमा, 1 जून को 57 सीटों पर होगा मतदान

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव-2024 के आखिरी और सातवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार को थम गया है। अब 1 जून को आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटाें के लिए मतदान होगा। अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थमने के साथ ही नेताओं ने राहत की सांस ली है। पीएम नरेंद्र मोदी ध्यान करने के लिए कन्याकुारी चले गए हैं।आम चुनावों की घोषणा के साथ ही 16 मार्च से देश भर में शुरू हुआ चुनावी शोर अब पूरी तरह से थम गया है।

अंतिम चरण के इस चुनाव में जिन प्रमुख सीटों पर मतदान है, उनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट, जहां से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी मैदान में है और बिहार की पाटलिपुत्र सीट भी शामिल है, जहां से लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती चुनाव मैदान में है।अंतिम चरण में जिन राज्यों में एक जून को मतदान होगा, उनमें बिहार की आठ, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन, ओडिशा की छह, पंजाब की 13, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ और केंद्र शासित चंडीगढ़ की एक सीट शामिल है।

 

#Election campaign

Source : Agency

पाठको की राय