Friday, October 23rd, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु सम्मान से सम्मानित हुए वृद्ध

भोपाल

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन, पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री प्रेमसिंह पटेल के निर्देशानुसार भोपाल स्थित "वृद्धाश्रम आश्रय" में निवासरत वृद्धजनों को फूलमाला, शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 100 वर्ष से अधिक उम्र के 4 वृद्धजनों को शतायु सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें श्रीमती अतीका बाई पत्नी नादे अली-100 वर्ष, श्रीमती रामकुंवर बाई पत्नी खुशीलाल-106 वर्ष, उमेदी बाई पत्नी मुंशीलाल-100 वर्ष, श्रीमती गया बाई-101 वर्ष को एक-एक हजार रूपये तथा शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग आर.के. सिंह द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित जन-समुदाय को विभाग द्वारा वृद्धजनों के कल्याण के लिये बनाई गई योजनाओं से अवगत कराया।

 

#अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन

Source : Agency

पाठको की राय