Sunday, October 25th, 2026

भालू के हमलें से वृध्द महिला घायल

जनकपुर/एमसीबी
  विकास खंड भरतपुर के वन परिक्षेत्र कोटाडोल के ग्राम नेउर में भालू के हमले से एक वृद्ध महिला फूल बाईं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। वन विभाग के द्वारा तत्काल एक हज़ार रूपए सहायता राशि घायल को दी गई।

 

Source : Agency

पाठको की राय