Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने किया केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह का स्वागत

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह का स्टेट हैंगर पर पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री सिंह शाजापुर में 1500 मेगावाट आगर, नीमच, शाजापुर सोलर पार्क के अनुबंध पर हस्ताक्षर एवं शिलान्यास समारोह में भाग लेने मध्यप्रदेश आये हैं। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे।

 

#आर.के. सिंह का स्वागत

Source : Agency

पाठको की राय